फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चोरी की कार के साथ चार युवक गिरफ्तार

चोरी की कार के साथ चार युवक गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
चोरी की कार के साथ चार युवक गिरफ्तार
नई टिहरी। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने एक मारुति सियाज कार बरामद की है, जो गदरपुर से चोरी की गई थी। कार बेचने के लिए नई टिहरी लाई जा रही थी। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर गदरपुर से शनिवार रात को एक मारुति कार चोरी हो गई थी। कार पर जीपीएस सिस्टम लगे होने से गदरपुर पुलिस को उसकी लोकेशन नई टिहरी मिल रही थी। गदरपुर पुलिस ने नई टिहरी पुलिस से संपर्क किया। कार की तलाशी के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी कि रविवार अपराह्न के समय छमुंड बैंड पर कार को चेकिंग के लिए रोका गया। उसके अंदर चार युवक सवार थे। कार के कागज मांगने पर वह नहीं दिखा पाए। शक होने पर पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर कार सवार युवकों ने बताया कि कल रात ही उन्होंने कार गदपुर से चोरी की थी।
विज्ञापन

कार चोरी के आरोप में पुलिस ने नई टिहरी एच ब्लॉक निवास पुनीत शाह, एफ ब्लॉक निवासी साहिल, ई ब्लॉक निवासी सूरज और ग्राम पटुडी लंबगांव निवासी गौरव जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने बताया कि गौरव जोशी गदरपुर में एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता है। उसने अपने तीन अन्य दोस्तों को कार चुराने के लिए नई टिहरी से गदरपुर बुलाया था। गौरव जिस रेस्टोरेंट में काम करता था। उसी मालिक की कार चुराकर बेचने के लिए नई टिहरी लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed