{"_id":"5bcb60cdbdec2269845a9260","slug":"154005521216-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुतू बाजार में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुतू बाजार में दो पक्षों में मारपीट
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के घुत्तू बाजार में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
घुत्तू भिलंग क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य केदार सिंह की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि शुक्रवार शाम को जब वह घुत्तू से अपने गांव गवाणा जा रहे थे, तो रास्ते में गांव के ही भरत सिंह ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। इसके बाद भरत सिंह ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में उपचार के बाद उन्होंने भरत सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, भरत सिंह ने भी जिला पंचायत सदस्य पर गाली गलौच और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।