{"_id":"5a11b6c14f1c1b68678bcc61","slug":"151111044720-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। इंटर कॉलेज थापला ओण की आठ छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ अभद्रता और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस छात्राओं और प्रधानाचार्य से पूछताछ करेगी।
शनिवार को विद्यालय की आठ छात्राओं की लिखित शिकायत पर अभिभावकों ने लंबगांव थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्राओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करने की तहरीर सौंपी थी। थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य केशव नारायण अवस्थी के खिलाफ अभद्रता और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ और बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो