{"_id":"59ad8ada4f1c1beb278b5248","slug":"150454551115-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमला के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। दुकानदार पर हमला करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो सितंबर की रात को कॉलेज रोड स्थित चाय के दुकानदार राजेंद्र भंडारी ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि म्यंजूड गांव निवासी उपेंद्र नेगी ने उसकी दुकान पर आकर उस पर दरांती से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ पर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दुकानदार पर हमला करने के आरोपी उपेंद्र को बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सीजीएम की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो