{"_id":"67b475cf3aaeb6a97a04f675","slug":"cpim-workers-staged-a-sit-in-protest-against-the-central-governments-budget-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-111146-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: केंद्र सरकार के बजट के खिलाफ माकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: केंद्र सरकार के बजट के खिलाफ माकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Tue, 18 Feb 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्र सरकार के आम बजट के विरोध में वामपंथी दलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की टिहरी जिला कमेटी ने बौराड़ी और किरगणी में धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बजट को जनविरोधी बताया।
धरना स्थल पर पार्टी नेताओं ने कहा कि यह बजट आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं, रोजगार और सामाजिक कल्याण योजनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज करता है। सरकार ने पूंजीपतियों और बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए नीतियां बनाई है। गरीब और मध्यम वर्ग के हाथ खाली हैं।
धरना समाप्त होने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महिलाओं और बाल विकास योजनाओं के बजट में वृद्धि, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग की। धरने में माकपा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा, जिला कमेटी सदस्य सफर सिंह नेगी, श्रीपाल चौहान, कृपाल सिंह कठैत, गुलाब सिंह कठैत, कृष्णा, गीता आदि बैठी रही। संवाद