फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Collapse of power-up business

बिजली कटौती से हुआ व्यापार चौपट

Wed, 07 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 07 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

प्रतापनगर वासियों को लंबे समय से चल रही विद्युत कटौती से राहत नहीं मिल रही है, जिससे व्यापारियों के साथ ही आम उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार विद्युत कटौती से परेशान व्यापारियों ने कहा कि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


बाजार सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली गुल रहने से बैंकिंग के साथ ही अन्य बिजली पर आधारित कार्य बाधित हो रहे हैं, जिससे दूर-दराज से आ रहे ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कैलाश पंवार, राजेंद्र रांगड़, प्रधान सोबत सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबगांव बाजार में आपूर्ति सुचारु रखने के लिए निगम ने अलग फीडर भी बनाया है, बावजूद बाजार में कई दिनों से लगातार बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति जल्द सुचारु नहीं की गई, तो निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत निगम के अवर अभियंता एलपी नौटियाल ने कहा कि बाजार में अक्सर व्यापारियों की बिजली लाइन में खराबी आने के कारण कटौती करनी पड़ रही है। उन्होंने आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन देते हुए कहा कि अब किसी की लाइन खराब होती है, तो निर्धारित कटौती के समय ही मरम्मत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed