फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Central government made app for local inspection

केंद्र सरकार ने स्थानीय निरीक्षण के लिए बनाया एप

Thu, 05 May 2022 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Central government made app for local inspection
टिहरी जिले के एक गांव में योजनाओं की निगरानी को पहुंची सीडीओ नमामी बंसल। - फोटो : NEW TEHRI
केंद्र सरकार की योजनाओं की निगरानी और प्रगति के लिए एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से की जा रही है। एप के जरिए जिले में संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण के बाद भौतिक प्रगति को अपलोड किया जाना है। इससे ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं का स्पष्ट डाटा केंद्र सरकार को मिलेगा। जिला और ब्लॉक स्तर पर अब तक टिहरी जिले में 98 फीसदी योजनाएं अपलोड की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

सीडीओ नमामी बंसल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम-जय, सौभाग्य, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं के ऑनलाइन सत्यापन के लिए पहली बार एरिया ऑफिसर एप को लांच किया गया है। बताया कि ब्लॉक स्तर पर बीडीओ, डीपीओ और जिलास्तर पर डीएम, सीडीओ, डीडीओ, पीडी डीआरडीए और योजनाओं की भौतिक प्रगति देखेंगे। अधिकारी फील्ड पर जाकर योजनाओं का मूल्यांकन करेंगे। इससे जहां योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा, वहीं अधिकारी भी फील्ड पर जाकर योजनाओं का सही आकलन करेंगे। सीडीओ बंसल ने बताया कि जिले को कुल 1305 योजनाओं का निरीक्षण कर एप पर अपलोड करने का लक्ष्य मिला था, जिसमें जिला स्तर पर 90 फीसदी लक्ष्य पूरा किया गया है। जबकि ब्लॉक स्तर 1215 योजनाओं को एप पर अपलोड किया जाना था, जिसमें से सर्वाधिक नरेंद्रनगर में 155, थौलधार में 147, जौनपुर में 144, भिलंगना में 143, जाखणीधार में 134, प्रतापनगर में 124, देवप्रयाग, कीर्तिनगर ब्लॉक 121-121और चंबा में 114, योजनाएं एप पर अपलोड कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed