{"_id":"6112adcd8ebc3e73842e8ccf","slug":"center-gave-85-crores-for-the-improvement-of-the-routes-connected-to-chardham-new-tehri-news-drn387134386","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम से जुड़े मार्गों के सुधारीकरण के लिए केंद्र ने दिए 85 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम से जुड़े मार्गों के सुधारीकरण के लिए केंद्र ने दिए 85 करोड़
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने चारधाम यात्रा से जुड़े टिहरी जिले के चार महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के सुधारीकरण, डामरीकरण और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 85 करोड़ 89 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। अब उम्मीद है कि लंबे समय से खस्ताहाल बने इन सड़कों की हालात में जल्द सुधार होगा, जिससे चारधाम यात्रियों से लेकर स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
टिहरी जिले का सुवाखोली-अलमस-भवान-नगुण मार्ग गंगोत्री, यमुनोत्री की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों से लेकर उत्तरकाशी जिले के लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री से केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों का प्रमुख मार्ग उत्तरकाशी-लंबगांव-घनसाली-तिलवाड़ा है, लेकिन उक्त तीनों ही मोटर मार्गों पर लंबे समय से डामरीकरण, सुधारीकरण, सुरक्षात्मक कार्य नहीं हुए थे। यही स्थिति चंबा-कोटी कालोनी-भागीरथीपुरम मार्ग की भी है। इस मार्ग से टिहरी बांध की झील, भिलंगना, जाखणीधार, श्रीनगर, ऋषिकेश आने जाने वाले लोग सफर करते हैं, लेकिन मार्गों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार, क्रश बैरियर, नालियों का निर्माण न होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती थी। लोगों की मांग पर केंद्र सरकार ने अब सुवाखोली-अलमस-भवान-नगुण के डामरीकरण, सुधारीकरण, सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 55 करोड़ 35 लाख, उत्तरकाशी-घनसाली तिलवाड़ा मार्ग के घनसाली से चिरबटिया तक एक करोड़ 49 लाख, केमुंडाखाल से लाटा तक के सुरक्षात्मक कार्यों के लिए चार करोड़ नौ लाख 89 हजार रुपये और चंबा-कोटी कालोनी-भागीरथीपुरम मार्ग के डामरीकरण के लिए 24 करोड़ 96 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर रांगड़ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर केंद्र सरकार ने बजट स्वीकृत कर महत्वपूर्ण कार्य किया है।