फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   As the evening falls, the leopard is threatening around the houses

Tehri News: शाम ढलते ही घरों के आसपास धमक रहा है गुलदार

Sun, 12 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
As the evening falls, the leopard is threatening around the houses
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र के नगर पंचायत लंबगांव और भदूरा पट्टी के गांवों में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। शाम ढलते ही गुलदार घरों के आसपास धमक रहा है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ ही उसकी लोकेशन ट्रेस करने को अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

वन दरोगा रविंद्र चमोली के नेतृत्व में गुलदार संभावित क्षेत्र नगर पंचायत लंबगांव, नौघर से होते हुए चवाड़ गाड़ तिराहे तक रात्रि गश्त की और मुनादी के माध्यम से लोगों को गुलदार से सतर्क रहने की अपील की गई। वनकर्मियों ने कहा कि लोग रात को घरों के आसपास लाइट आवश्यक रूप से खुली रखें। शाम अंधेरा होने पर जल्दी घर लौटें। अपने आसपास की झाड़ियों की सफाई करें।
विज्ञापन

बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर नहीं आने दें। पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें। कहा कि गुलदार दिखाई देने पर वन विभाग के कंट्रोल रूम, थाना और आपदा प्रबंधन कार्यालय को सूचना दें। इस मौके पर वन बीट अधिकारी कृपाल सिंह पंवार, मोहित कुमार सैनी, सुभाष महर, मुकेश कुमार, राजेश लाल, महेश लाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed