फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Army and ITBP players dominated on the second day as well

Tehri News: दूसरे दिन भी छाए रहे सेना व आईटीबीपी के खिलाड़ी

Thu, 29 Dec 2022 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Army and ITBP players dominated on the second day as well
टिहरी झील में कयाकिंग और कैनोइंग में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी झील में फोर्थ रैंकिंग ओपन कैनो (डोंगी) स्प्रिंट सीनियर पुरुष और महिला वर्ग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी सेना और आईटीबीपी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विजेताओं को टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना, पीएसपी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी और पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन और उत्तराखंड कयाकिंग व कैनोइंग एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 500 मीटर कयाकिंग के-2 महिला वर्ग में आईटीबीपी की करिश्मा सुरेश प्रथम, दिल्ली की कोमल बिष्ट द्वितीय, मध्य प्रदेश की सुषमा वर्मा तृतीय रही। कैनोइंग सी-2 महिला वर्ग में एमपी की अचोई बम संतोंबी देवी प्रथम, दिल्ली की ठाजमांबी चानू द्वितीय, आईटीबीपी की मीरा दास तृतीय रही। कयाकिंग के-4 महिला वर्ग में दिल्ली की कोमल बिष्ट प्रथम, एमपी की दीपाली द्वितीय, आईटीबीपी की करिश्मा सुरेश तृतीय रही।
विज्ञापन

कैनोइंग सी-4 महिला वर्ग में एमपी की दीपा राजपूत प्रथम, दिल्ली की ठाजमांबी चानू द्वितीय, आईटीबीपी की गायत्री साहू तृतीय रही। कैनोइंग सी-4 पुरुष वर्ग में नौसेना के बादल कुमार प्रथम, सेना के केशवा द्वितीय, आईटीबीपी के अजब सिंह तृतीय रहे। कयाकिंग के-4 पुरुष वर्ग में सेना के अजीत सिंह प्रथम, नेवी के केएल नोचा सिंह द्वितीय, पंजाब के रविंद्र सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कयाकिंग के-1 महिला वर्ग में आईटीबीपी की सोनिया देवी प्रथम, हरियाणा की पूजा द्वितीय और मणिपुर की मीना देवी तृतीय रहीं। कैनोइंग सी-1 महिला वर्ग में एमपी की कावेरी दीमार प्रथम, यूपी की शिवानी द्वितीय, हरियाणा की युक्ता तृतीय रही। कयाकिंग के- 2 पुरुष वर्ग में एमपी के विशाल डांगी प्रथम, सेना के अजीत सिंह द्वितीय और केरल के एलान रेजी तृतीय रहे। कैनोइंग सी-2 पुरुष वर्ग में नेवी के निंगथौजम रीबसों सिंह प्रथम, सेना के सलाम सुनील सिंह द्वितीय, एमपी के अंकित वर्मा तृतीय रहे।

कयाकिंग के-1 पुरुष वर्ग में आईटीबीपी के प्रभात कुमार प्रथम, नेवी के जैक्सन निंगथौजसम द्वितीय, नेवी के ही एन जेटली सिंह तृतीय रहे। कैनोइंग सी-1 पुरुष वर्ग में सेना के सलाम सुनील सिंह प्रथम, नेवी के निंगथौजम रीबसों सिंह द्वितीय और एमपी के अरुण सिंह तृतीय रहे। इस मौके पर टीएचडीसी के एजीएम डॉ. एन त्रिपाठी, मनवीर नेगी, टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप की निदेशक बिलकिस मीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed