{"_id":"5e56a0a08ebc3ef3e14167b4","slug":"annual-course-prepared-for-first-year-undergraduate-students-new-tehri-news-drn3374796109","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों का वार्षिक पाठ्यक्रम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों का वार्षिक पाठ्यक्रम तैयार
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विवि ने यूजी प्रथम वर्ष के छात्रों का वार्षिक पाठ्यक्रम तैयार कर दिया है। पिछले माह आधे सत्र के बीच में ही सरकार ने सेमेस्टर के स्थान पर वार्षिक परीक्षाएं कराने के आदेश जारी किए थे। अब छात्रों की सुविधा को देखते हुए 18 विषयों के तैयार पाठ्यक्रमों को तीन दिन के भीतर विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
श्रीदेव सुमन विवि में अभी तक सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली थी, जिससे सत्र 2019-20 के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने प्रथम सेमेस्टर के आधार पर पढ़ाई शुरू की, लेकिन पिछले माह सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली पर परीक्षाएं कराने के आदेश जारी किए गए थे। आधे सत्र के बीच में परीक्षा प्रणाली में बदलाव किए जाने से छात्रों की पठन सामग्री के साथ ही विवि की परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। ऐसे में कम समय में वार्षिक परीक्षा प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार करना विवि के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।
विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने पाठ्यक्रम को तैयार करने का जिम्मा विवि के ऋषिकेश परिसर को सौंपा था। ऋषिकेश परिसर के कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय की सीनियर फैकल्टी को वैकल्पिक तौर पर डीन नियुक्त किया गया था। अब विवि ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए 18 विषयों का वार्षिक परीक्षा प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। बुधवार को विवि के कुलपति डा. ध्यानी ने 18 विषयों के सिलेबस को हरी झंडी दी। छात्रों तक पाठ्यक्रम जल्द पहुंचाने के लिए विवि तैयार पाठ्यक्रम को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर रहा है। आधे सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव के चलते छात्रों को प्रथम सेमेस्टर की आधी पढ़ाई का लाभ वार्षिक परीक्षा प्रणाली में भी मिल सकेगा। विवि ने सेमेस्टर प्रणाली को मिलाकर नया कोर्स बनाया है।
विज्ञापन
सीमित संसाधनों और कम समय में 18 विषयों का वार्षिक परीक्षा प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। तीन दिन के भीतर तैयार सिलेबस को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले छह माह की सेमेस्टर प्रणाली के पाठ्यक्रम को मिलाकर नया पाठ्यक्रम बनाया गया है। सप्ताहभर में अन्य विषयों के सिलेबस भी फाइनल कर दिए जाएंगे।
-डा. पीपी ध्यानी, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि।