फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ankita became the overall champion

Tehri News: अंकिता ओवरऑल चैंपियन बनीं

Fri, 21 Feb 2025 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 21 Feb 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ankita became the overall champion
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। समापन पर विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। अंकिता बिजल्वाण को वर्ष 2024-25 का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
शुक्रवार को पोखरी क्वीली महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्राचार्य डाॅ. शशि बाला वर्मा, पीटीए अध्यक्ष ईश्वरी बिजल्वाण, उपाध्यक्ष जोत सिंह असवाल, प्रधानाचार्य आशीष टम्टा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. साकेत और ग्राम प्रशासक किरन बिजल्वाण ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज की क्रीड़ा प्रभारी गणेश भागवत जुयाल, सरिता देवी ने बताया कि गोला फेंक में मीनाक्षी, किरण रावत, प्रीति, चक्का फेंक में निकिता, अंकिता, प्रीति, भाला फेंक में प्रीति, निकिता, मीनाक्षी और कैरम में पूनम, किरन गुसाईं और प्रीति क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में किरन रावत, अंकिता बिजल्वाण, शिवानी, 200 मीटर दौड़ में शिवानी सुरियाल, मीनाक्षी, प्रीति क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबीकूद में अंकिता बिजल्वाण, किरन रावत, मीनाक्षी, ऊंचीकूद में अंकिता बिजल्वाण, किरन रावत, जैस्मान, रस्सी कूद में साक्षी पंवार, किरन रावत, निकिता बिजल्वाण जबकि बैडमिंटन में कृष्णा, अंकिता बिजल्वाण और मनीषा क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर क्रीड़ा सह प्रभारी डा. मुकेश सेमवाल, हेमलता खंडूरी, डा. नीमा भेतवाल, रचना राणा, रेखा नेगी, अंकित सैनी, अमिता पुरोहित, मुकेश रतूड़ी, नरेंद्र बिजल्वाण, नरेश रावत, सुनीता, दीवान सिंह, राजेंद्र, मूर्ति लाल, डाॅ. वंदना सेमवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed