{"_id":"16-78497","slug":"Tehri-78497-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान के ऊर्जा मंत्री नूरजई पहुंचे टिहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान के ऊर्जा मंत्री नूरजई पहुंचे टिहरी
Tehri
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। अफगानिस्तान के ऊर्जा और जल मंत्री मोहम्मद आरिफ नूरजई और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को टिहरी बांध के पावर हाउस का दौरा किया। टीएचडीसी के अधिकारियों ने उन्हें टिहरी बांध से विद्युत उत्पादन और जल संसाधन के उपयोग के बारे में बताया।
ऊर्जा मंत्री आरिफ नूरजई ने बताया कि अफगानिस्तान में जल संसाधन पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन जल संसाधन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसलिए प्रतिनिधिमंडल जरूरी जानकारी जुटाने के लिए टिहरी बांध के भ्रमण पर आया है। प्रतिनिधिमंडल में अफगानिस्तान के ऊर्जा कार्यक्रम निदेशक मोहम्मद हुमायुं कोहेस्तानी ने कहा कि टिहरी बांध के प्रयोग को अफगानिस्तान में कैसे सफल किया जाए इसे देखने वे भारत आए हैं। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) डीवी सिंह ने टिहरी बांध के निर्माण और विद्युत उत्पादन तथा द्वितीय चरण में निर्माणाधीन पीएसपी परियोजना के बारे में बताया। इस मौके पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक( डिजाइन) आरके विश्नोई, महाप्रबंधक (टीसी) आरएस मेहरोत्रा, महाप्रबंधक (कोटेश्वर) एसआर मिश्रा आदि मौजूद थे।