फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Seva Jyoti Yatra' launched with the resolve of a developed India by 2047.

Tehri News: 2047 के विकसित भारत का संकल्प लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा

Wed, 07 Oct 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 07 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
'Seva Jyoti Yatra' launched with the resolve of a developed India by 2047.
नई टिहरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को प्रताप इंटर कॉलेज मैदान बौराड़ी में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में लोगों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति की रंगोली बनाकर अभियान का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लोगों ने लाइव प्रसारण सुना।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा किया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशाल के साथ प्रताप इंटर कॉलेज मैदान से बौराड़ी साईं चौक तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अनिल गोयल, दायित्वधारी सोना सजवाण, जोत सिंह बिष्ट, संजय नेगी, खेम सिंह चौहान, गीता रावत, विनोद सुयाल, एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed