फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri players and coach who won the CM Trophy felicitated.

Tehri News: सीएम ट्रॉफी में विजेता रहे टिहरी के खिलाड़ी व कोच सम्मानित

Wed, 07 Oct 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 07 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Tehri players and coach who won the CM Trophy felicitated.
नई टिहरी। प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री ट्रॉफी बेसबॉल टूर्नामेंट में टिहरी के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बौराड़ी में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय रेफरी बने मनोज नेगी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री ट्रॉफी के बालिका वर्ग में टिहरी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष अंडर-20 वर्ग में भी जिले की टीम उपविजेता रही, जबकि अंडर-14 वर्ग में टिहरी की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। समारोह में अध्ययन कठैत, आयुष भट्ट, सुनीधी, रिचा, अली हुसैन का माल्यार्पण कर नागरिक अभिनंदन किया गया। खिलाड़ियों के कोच और मार्गदर्शक शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विजय गुणसोला, नरेंद्र चंद रमोला, सूरज राणा, चंडी प्रसाद डबराल, विजय नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed