{"_id":"16-52912","slug":"Tehri-52912-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनाओं को तत्काल करें खुलासा : खंडूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटनाओं को तत्काल करें खुलासा : खंडूरी
Tehri
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने घटनाओं का तत्काल खुलासा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में एसपी खंडूरी ने कहा कि पुलिस कर्मी अपनी समस्या से उन्हें तत्काल सूचित करें। जिससे समस्या का निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की सुविधा के लिए जल्द कैंटीन खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं, घटनाओं का तत्काल खुलासा करने, अपराधियों की धर पकड़, आगजनी, क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों का चरित्र सत्यापन, नाकाबंदी, वाहन चेकिंग, काले शीशे, बिना लाइसेंस वाहन वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी-कर्मचारी काम के प्रति लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक आरसी जोशी और राजेश भट्ट, नई टिहरी के थानाध्यक्ष ईश्वरीपाल और चंबा के पंकज देवरानी भी मौजूद थे।