{"_id":"5d1646608ebc3e3c8d23cb45","slug":"15617408769-new-tehri-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में सुरंग का काम दूसरे दिन भी ठप रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में सुरंग का काम दूसरे दिन भी ठप रखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी ठप रखा। मठियाण गांव के लोगों ने कहा कि जब तक उनके घरों और खेतों में पड़ रही दरारों का स्थायी समाधान नहीं किया जाता , तब तक सुरंग का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबा में बाईपास के लिए सुरंग बनाई जा रही है, लेकिन बृहस्पतिवार को सुरंग निर्माण स्थल के आस-पास अचानक लोगों के घरों में दरारें पड़ने और कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोग घबरा गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर सुरंग का निर्माण कार्य बंद करा दिया था। शुक्रवार को भी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम शुरू नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि सुरंग के कारण उनके पुश्तैनी घरों में दरारें पड़ गयी हैं। प्रभावित देव प्रकाश और जगदीश प्रसाद ने कहा कि उनके मकान तक दरारें पड़ने से उनको खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था से वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम या फिर मुआवजा देने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमेला ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन देते हुए कहा कि ग्रामीणों की जायज मांगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर शक्ति जोशी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, बृहस्पति देवी, राकेश प्रसाद आदि मौजूद थे।