फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ऑल वेदर परियोजना का मलबा बना मुसीबत

ऑल वेदर परियोजना का मलबा बना मुसीबत

Sun, 21 Apr 2019 11:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
ऑल वेदर परियोजना का मलबा बना मुसीबत
कंडीसौड़ (टिहरी)। चंबा से आगे धरासू हाईवे पर इन दिनों ऑल वेदर परियोजना का कार्य जोरशोर से चल रहा है। बीआरओ जेसीबी और अन्य मशीनों से पहाड़ी कटिंग कर चौड़ीकरण कर रही है, लेकिन मलबा का निस्तारण करने पर ध्यान नहीं दे रही है। बीआरओ ने यदि जल्द मलबा साफ नहीं किया तो 15 दिन बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रियों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

ऑल वेदर परियोजना के तहत पहाड़ी की कटिंग के बाद मलबा वहीं छोड़ दिया जा रहा है। इससे डाबरीगांव, ढिक्यारागाड़, सरोट, कंडीसौड़ में सड़क किनारे मलबे का ढेर लगा हुआ है। जबकि रिखेणीखाल गदेरे में मलबा डंपिंग करने के लिए वन विभाग, जसपुर, सुनारगांव, कंडी और धरवालगांव के लोग पहले ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुके है। तीन दिनों तक हुई बारिश के चलते मलबे वाले स्थानों पर वाहन रपट रहे हैं। सबसे खराब स्थिति घुमावदार मोड़ पर बनी है। मलबे के कारण ऐसे बैंड पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। शैलेंद्र प्रसाद भट्ट, बुद्धि सिंह बिष्ट, ललित खंडूड़ी का कहना है यदि जल्द मलबा साफ नहीं किया गया तो चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुसीबतें और अधिक बढ़ सकती है। बीआरओ कंडीसौड़ के जेई अनूप व्यास का कहना है कि प्रथम चरण में सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। कटिंग के साथ-साथ मलबे का भी निस्तारण किया जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर डंपिंग जोन दूर होने के कारण मलबा साफ नहीं हो पाया है। चारधाम यात्रा को देखते हुए शीघ्र ही मलबा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed