{"_id":"6a9d55b67c53f48247063c56","slug":"state-highways-including-those-at-district-headquarters-will-soon-be-free-of-potholes-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121110-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जिला मुख्यालय सहित स्टेट हाईवे जल्द होंगे गड्ढा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जिला मुख्यालय सहित स्टेट हाईवे जल्द होंगे गड्ढा मुक्त
Sun, 06 Sep 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
3.20 करोड़ की लागत से कराया जाएगा पैचवर्क कार्य
नई टिहरी। गड्ढा युक्त सड़कों पर जोखिमभरा सफर करने से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। लोनिवि ने लंबे समय से खस्ताहाल करीब 15 सड़कों की सुध लेते हुए गड्ढे भरने के लिए करीब तीन करोड़ की लागत से पैचवर्क कराने की कवायद शुरू कर दी है।
जिला मुख्यालय की अधिकतर सड़कें नगर पालिका ने चकाचक कर दी है लेकिन लोनिवि के अधीन करीब नौ किमी सड़क बदहाल है। बरसात में राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन अब लोनिवि ने जिला मुख्यालय सहित कई राज्य मार्गों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लोनिवि ने करीब 3.20 करोड़ से सड़कों का पैचवर्क कराने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने पैच वर्क कार्य कराने के लिए निविदा भी जारी कर दी है।
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पैचवर्क कराया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरसात समाप्त होते ही पैचवर्क कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
- राजेंद्र कुमार टम्टा, ईई प्रांतीय खंड लोनिवि बौराड़ी।