फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   आचार संहिता के बाद भी मतदाता सूची में जुड़ सकेंगे नाम

आचार संहिता के बाद भी मतदाता सूची में जुड़ सकेंगे नाम

Sat, 09 Mar 2019 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के बाद भी मतदाता सूची में जुड़ सकेंगे नाम

विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने जिला सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की प्रारंभिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने की तिथि से उसका कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों, अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी दें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने की तिथि के बाद मतदान के एक दिन पहले तक मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ा जा सकता है, लेकिन सूची में दर्ज नाम को हटाया और संशोधित नहीं किया जा सकेगा। मतदाता मतदान संबंधी जानकारी टोल फ्री नंबर 1950 से सकते हैं। स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध करने के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। डीएम को सभी पोलिंग बूथों पर रैंप, पानी और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कुल पोलिंग बूथ के 10 प्रतिशत पर वेब कास्टिंग नियमित रूप से करने को कहा गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सूचना सेवा कार्यक्रम वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. वी षणमुगम, डीएम सोनिका, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम एससी द्विवेदी, एसडीएम अनुराधा पाल, एफआर चौहान, मुक्ता मिश्र, अजयवीर सिंह, रविंद्र जुवांठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed