फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   न्यूटन फिल्म के जरिए मतदाताओं और कर्मियों को किया जागरुक

न्यूटन फिल्म के जरिए मतदाताओं और कर्मियों को किया जागरुक

Sun, 03 Feb 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
न्यूटन फिल्म के जरिए मतदाताओं और कर्मियों को किया जागरुक
नई टिहरी। युवा मतदाताओं और मतदान कर्मियों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग ने स्वीप कार्यक्रम के तहत उन्हें न्यूटन फिल्म निशुल्क दिखाई। मतदाता फिल्म को देखकर खासे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य विकास अधिकारी और स्वीप के नोडल अधिकारी आशीष भटगांई के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों, सरस्वती विद्या मंदिर से लेकर अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों समेत युवा मतदाताओं ने पालिका के त्रिहरि सिनेमा में न्यूटन फिल्म का विशेष प्रीमियर देखा। करीब डेढ़ घंटे की न्यूटन फिल्म इस बार ऑस्कर के लिए भी भारत की ओर से नामांकित की गई थी। फिल्म में न्यूटन कुमार (राजकुमार राव) एक दलित युवा अधिकारी की भूमिका में है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पीठासीन की अधिकारी के रूप में वोटिंग करवाने जाते हैं। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वह वहां वोटिंग कराते हैं। सीडीओ ने बताया कि न्यूटन फिल्म का विशेष प्रीमियर स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित किया है। एक सप्ताह के यह फिल्म सिंगल शो में चलेगी। नए वोटरों को निशुल्क फिल्म दिखाई जा रही है। विद्या मंदिर की छात्रा प्रिया, नेहा रावत, मेघा ने कहा कि वोट देने के अधिकार को फिल्म में सुंदरता से फिल्माया है। आर्यन प्रसाद, शिवम नौटियाल, राहुल शाह ने कहा कि यह फिल्म ईमानदारी और लोकतंत्र की मजबूत को दर्शाती है। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए भरत भट्ट, डीडीओ आनंद सिंह, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल, एडीएसटीओ दारा सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरूणेश पैन्यूली, राजेंद्र मिश्रवाण, दीपक बुटोला, गजे सिंह, राजेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed