{"_id":"5b42474b4f1c1ba5468b553b","slug":"15310702812-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाहीथौल में बास्केटबॉल मैदान बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाहीथौल में बास्केटबॉल मैदान बनकर तैयार
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। देहरादून परेड ग्राउंड की तर्ज पर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बास्केटबॉल कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। 65 लाख की लागत से बनकर तैयार हुए बास्केटबॉल कोर्ट में सिंथेटिक ट्रैक, हाइड्रोलिक पुल जैसी आधुनिक सुविधाएं खिलाड़ियों को मिल सकेंगी।
अभी तक एचएनबी केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में बास्केटबॉल का सामान्य मैदान था। इसके चलते जब परिसर के चयनित खिलाड़ी अंतर विवि और अखिल भारतीय स्तर पर खेलने जाते थे, तो वहां पर बास्केटबॉल के हाईटेक मैदान में खिलाड़ी नए ढंग से न खेल पाने के कारण पिछड़ जाते थे। इसे देखते हुए विवि ने एसआरटी परिसर में 2016-17 में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य शुरू किया था। अब दो साल बाद 65 लाख की लागत से परिसर का बास्केटबॉल कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। खास बात यह है कि बास्केटबॉल के मैदान पर सिंथेटिक ट्रैक, हाइड्रोलिक पुल को लगाया गया था। साथ ही इसमें दो चेजिंग रूम भी बनाए गए हैं।
परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस बास्केटबॉल कोर्ट बनने से खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सुविधा मिल सकेगी। इसके बनने से खेल प्रतिभाएं प्रदेश और देश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पीछे नहीं रह सकेंगे। परिसर के क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डा. राकेश भूषण गोदियाल ने बताया कि मैदान को तैयार करवाने में क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रो. अरुण पंत, सदस्य डा. जेडीएस नेगी, हंसराज बिष्ट, डा. सुमन गुसाईं, डा. केके बंगवाल, भगत सिंह चौहान, प्रो. गीतांजली पडियार, प्रो. पीडी सेमल्टी, रवींद्र सिंह नेगी, कुलदीप भट्ट का सहयोग मिला है।