{"_id":"5b39045d4f1c1bc96b8b93d7","slug":"153046332416-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनक्रांति के नायक सुमन की शहादत होगी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनक्रांति के नायक सुमन की शहादत होगी मैराथन
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भागीरथी फाउंडेशन टिहरी जनक्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर 25 जुलाई को सुबह सात बजे नगर के डाइजर से कोटीकालोनी तक 21 किमी की हाफ मैराथन दौड़ करवाएगा, जिसमें राज्यस्तर के करीब साढ़े पांच सौ से अधिक प्रतिभागी दौड़ लगाएंगे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष रावत, सचिव व माउंट एवरेस्ट विजेता अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मैराथन के मुख्य अतिथि शौर्य चक्र विजेता कर्नल अजय कोठियाल होंगे। मैराथन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार, तृतीय को पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।