{"_id":"5b39045b4f1c1bf76e8bb023","slug":"15304633231-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से दूर बैंक शिफ्ट करने पर भड़का लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से दूर बैंक शिफ्ट करने पर भड़का लोगों का गुस्सा
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नागणी स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा को जबरन अन्यत्र शिफ्ट करने पर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बैंक शाखा को बाजार में खोलने की मांग को लेकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस बल के आगे लोगों की एक नहीं चली। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। विरोध को देखते हुए पुलिस ने थोड़ी देर के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।
ऋषिकेश-चंबा हाइवे पर नागणी बाजार में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा है। रविवार सुबह बैंक की शाखा को बाजार से दूसरी जगह शिफ्ट किए की सूचना पर ग्रामीण बैंक पहुंच गए। लोगों ने बैंक से सामान को बाजार से दूर नए भवन में जबरन ले जाने पर विरोध दर्ज किया। ग्रामीणों के तीखे तेवरों को देखते हुए वहां पहले से मौजूद पुलिस ने कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया। इस दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई। सामान शिफ्ट होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए सभी लोगों को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने उनके मोबाइल कब्जे में लेकर फोटो डिलिट कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले माह प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर बाजार में ही नए स्थान पर शाखा खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब बाजार से दूर बैंक को शिफ्ट किया जा रहा है।
विजय जड़धारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता नौटियाल ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जबरन बैंक शिफ्ट किए जाने की निंदा की। विरोध करने वालों में प्रधान विजयपाल राणा, आशा डबराल, सुमति देवी, चैता देवी, पूरन सिंह मनवाल, कुंदन सिंह मनवाल, संजय मैठाणी, बुद्धि प्रसाद नौटियाल, विजय सिंह, जगदंबा प्रसाद नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
नागणी स्थित ग्रामीण बैंक शाखा का भवन ऑल वेदर रोड की जद में आ रहा है। नए भवन के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। बाजार से कुछ दूर स्थित भवन को बैंक शाखा के मानकों के लिए उपयुक्त पाया गया है। ऐसे में बैंक की शाखा का सामान नए भवन में शिफ्ट किए जाने का विरोध करना जायज नहीं है।
-प्रदीप सिंह चौहान, जिला समन्वयक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक