{"_id":"5ad23b884f1c1ba67f8b4898","slug":"15237272437-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न संगठनों ने डा. भीमराव को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न संगठनों ने डा. भीमराव को किया याद
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों एवं जिला प्रशासन ने गोष्ठियां आयोजित कर बाबा साहेब के चित्र एवं मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
जिला मुख्यालय में स्थित आंबेडकर की मूर्ति पर कांग्रेस, बसपा, भाजपा, एससी-एसटी फेडरेशन समेत कई संगठनों ने माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। डा. आंबेडकर एससी-एसटी छात्रावास समिति ढुंगीधार ने विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किए। समिति के अध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने सराहनीय कार्य के लिए सर्वोदय कार्यकर्ता बिहारी भाई, एफसीआई के सदस्य डा. प्रमोद उनियाल, लोक गायिका बीना बोरा, एससी-एसटी इंपलाइज फेडरेशन को सम्मानित किया। निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता में अर्जुन कुमार प्रथम, शूरवीर लाल द्वितीय, मुकेश तृतीय रहे। गायिका बीना बोरा, गायक धनराज ने शानदार प्रस्तुति दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, साब सिंह सजवाण, देवेंद्र नौडियाल, कुशीलाल, हर्षपाल, भीमलाल मेहरा, रामलाल मेहरा, बिजल दास, रतनपाल सिंह, थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा आदि ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक भेदभाव दूर करने पर जोर दिया।
विकास भवन में सीडीओ आशीष भटगांई ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ किया। गायक रवि गुसाई के नेतृत्व में श्रीदेव सुमन सांस्कृतिक मंच ने नुक्कड़ नाटक से सामाजिक न्याय एवं समरसता का संदेश दिया गया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिनाष भदौरिया, एसडीएम सीएस चौहान, डीडीओ आनंद सिंह, प्रभारी डीएसटीओ धारा सिंह, जीजीआइसी की प्रधानाचार्य शगुप्त परवीन मौजूद थे। वहीं घनसाली, प्रतापनगर, लंबगांव, जाखणीधार, कंडीसौड़, नैनबाग, चंबा, थत्यूड़, नरेंद्रनगर आदि स्थानों पर कई संगठनों ने जयंती धूमधाम मनाई।