फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   गैरसैण बजट सत्र में हो स्थायी राजधानी की घोषणा

गैरसैण बजट सत्र में हो स्थायी राजधानी की घोषणा

Sun, 11 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गैरसैण बजट सत्र में हो स्थायी राजधानी की घोषणा
नई टिहरी। उक्रांद के पूर्व केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि उक्रांद सभी जिलों में निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में व्यास ने कहा कि यूकेडी अब पुरानी लय में आने लगी है। दल के सभी वरिष्ठ नेता एक हो गए हैं। कहा कि उत्तराखंड की समस्याओं के लिए उक्रांद ही संघर्ष कर सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कहा कि 20 मार्च को गैरसैण में होने वाले बजट सत्र का वह स्वागत करते हैं, लेकिन यहां सत्र नहीं बल्कि स्थायी राजधानी बने ताकि पहाड़ों का विकास हो। केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि यूकेडी सड़कों पर आकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में संगठन के प्रति निष्ठा रखने वाले लोगों को दल का टिकट दिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय प्रचार मंत्री सुनील भट्ट, महामंत्री बहादुर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष विजय सिंह पंवार, प्रतापनगर अध्यक्ष सब्बल सिंह चौहान, मनीष सकलानी, बसंती नेगी, प्रदीप बहुगुणा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed