फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चंदा चमके ....चम....चम की प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही

चंदा चमके ....चम....चम की प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही

Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चंदा चमके ....चम....चम की प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही
नई टिहरी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढुंगीधार के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, नेपाली और हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सालभर शैक्षणिक, क्रीड़ा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने किया। कहा बच्चे देश का भविष्य है। उन्हें सही और गलत का बोध कराना शिक्षकों और अभिभावकों का दायित्व है। शिक्षा में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। विद्यालय के क्रिया कलापों की सराहना करते हुए फर्नीचर के लिए एक लाख और कंप्यूटर क्रय के लिए 50 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी की शिक्षा देने की सराहना की। शिक्षक मोर सिंह असवाल ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला समन्वयक राजेंद्र प्रसाद बडोनी ने की। छात्र-छात्राओं ने चंदा चमके चम चम..., लोक गीतों और नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, एबीओ अनीनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, कनिष्ठ प्रमुख गीता नेगी, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद नौटियाल, उदय रावत, विक्रम कठैत, गीता डबराल, विजय कुमार जोशी, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा, कुलभूषण नौटियाल आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक रविंद्र खाती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed