फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   आलिया, श्रद्धा और कंगना ने स्वंयवर से चुना जीवन साथी

आलिया, श्रद्धा और कंगना ने स्वंयवर से चुना जीवन साथी

Sun, 11 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
आलिया, श्रद्धा और कंगना ने स्वंयवर से चुना जीवन साथी
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लाक के पंतवाड़ी गांव में दूसरी बार अनोखा स्वयंवर रचाया गया, जहां तीन बकरियों ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जीवन साथी चुना। आर्मी बैंड की धुन और पारंपरिक रीति रिवाज से शादी समारोह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

स्वयंवर में मुख्य अतिथि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने लोगों के अनुरोध पर ठंडो रे ठंडो, मेरू पहाड़ै की हव्वा ठंडौ पाणी... गीत सुनाया। यूथ फाउंडेशन, ग्रीन पिपुल संस्था और बकरी छाप संस्था की आयोजित स्वयंवर में विभिन्न गांवों के 10 बकरे और पांच भेड़ों ने प्रतिभाग किया। शादी से पूर्व हल्दी हाथ और मंगल स्नान कराया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पंतवाड़ी के स्कूल से मुख्य बाजार होते हुए बारात धूमधाम से मंडप स्थल पहुंची, जहां आर्मी बैंड ने बारातियों का स्वागत किया। बारातियों को चाय-पकोड़े और भोजन परोसा गया। इसके बाद पंडित दिनेश बिजल्वाण ने स्वयंवर की रस्म शुरू की। 15 बकरों को एक बाड़े में रखा गया, जहां बकरी आलिया, श्रद्धा और कंगना ने जीवन साथी चुना। बाड़े में आलिया को ग्राम मोगी के खजन सिंह का बकरा दिल्लू, श्रद्धा को पंतवाड़ी के जफर सिंह के सोनू व कंगना ने ग्राम बांडासारी के भरत सिंह के बकरे बबलू को जीवन साथी चुना। महिलाओं ने मांगल गीत और पारंपरिक तांदी नृत्य किया। स्वयंवर में कनाडा के ब्रॉडी जेम्स, निकलस नेजिंग और जर्मनी से आए लूसिया व जूलिया भी शामिल हुए। विदेशी मेहमान ब्रॉडी व लूसिया ने बताया कि उन्हें यहां की संस्कृति और परंपरा बेहद पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है स्वयंवर का उद्देश्य
स्वयंवर कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों और भेड़ पालकों की आजीविका बढ़ाने, पशुओं की नस्ल में सुधार लाने का है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पशुपालकों की आर्थिकी बढ़ाने में यह सहायक है। ग्रीन पिपुल के प्रबंधक रूपेश राय ने बताया कि यह एक सोशल रियल्टी शो है, जिसमें पशुपालन का आत्म सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। विशिष्ट अतिथि लोक गायक ओम बधाणी ने बकरी पालन पर आधारित गीत सुनाया। कार्यक्रम में सुभाष रमोला, बलवीर सिंह रावत, देवेंद्र सिंह पंवार, वेस्ट वॉरियर संस्था की अंकिता कुंवर, सुनील हनुमंती, सुरेंद्र भंडारी, सरदार सिंह हनुमंती, विक्रम सिंह भंडारी, विरेंद्र पंवार, संजय कैंतुरा, मनोज सजवाण, मुकेश तोमर, लोकेंद्र नेगी, हुकम सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed