{"_id":"5aa55c634f1c1ba3758b4d68","slug":"152078677115-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन तीरंदाजी प्रतियोगिता की ट्रॉफी भी पूरब टोला के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकालीन तीरंदाजी प्रतियोगिता की ट्रॉफी भी पूरब टोला के नाम
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की आखिरी राउंड की शूटिंग में तीरंदाजी प्रतियोगिता के साथ-साथ बिजली के बिल को लेकर कोर्ट परिसर में जोरदार बहस के दृश्य फिल्माए गए। कोर्ट के दृश्य में अभिनेता में शाहिद कपूर काले रंग के लिबास में गढ़वाली युवती ललिता नौटियाल (श्रद्धा कपूर) का केस लड़ते हैं। जज दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखते हैं।
रविवार को निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग बौराड़ी स्टेडियम और जिला न्यायालय परिसर में की गई। शनिवार से शुरू हुई ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रतियोगिता के बाद रविवार को शीतकालीन तीरंदाजी प्रतियोगिता की शूटिंग की गई। ग्रीष्म की भांति शरदकालीन प्रतियोगिता भी पूरब टोला मोहल्ला जीत जाता है। मोहल्ला निवासी शाहिद कपूर का निशाना फाइनल राउंड में सबसे सटीक बैठता है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सहायक अभिनेता दिव्यांदू शर्मा भी इसी मोहल्ले से हैं। दोनों कलाकार अपने मोहल्ले के हीरो शाहिद का खूब समर्थन करते हैं और उनके पक्ष में माहौल बनाते हैं।
प्रतियोगिता में शाहिद कपूर को मुख्य अतिथि और फिल्म में स्थानीय कलाकार राकेश राणा ट्राफी से नवाजते हैं, जबकि प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शांति शाह, आनंदी, किरण राणा, फारूख शेख, रोशन बेग, असद और मुद्दसीर शामिल रहते हैं। इसके बाद के शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग जिला न्यायालय परिसर में होती है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर वकील बनकर श्रद्धा कपूर का केस लड़ते हैं। श्रद्धा एक बुटीक संचालिका हैं। बुटीक में उनका बिजली बिल अधिक आने के कारण वह उपभोक्ता मंच का दरवाजा खटखटाती हैं, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिलती है। इसके बाद वह मामले में कोर्ट पहुंचती है। कोर्ट में शाहिद उनका पक्ष रखते हैं। जज दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखते हैं। इस सीन को मुंबई में विस्तार रूप से फिल्माए जाने की योजना है। सोमवार को टिहरी में फिल्म की शूटिंग समाप्त होने के बाद पैकप हो जाएगा। टिहरी के बाद धनोल्टी, ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार में कुछ सीन फिल्माए जाने की योजना है।