{"_id":"5a7498b94f1c1b462c8b5b17","slug":"15175909213-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपटीफाल को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपटीफाल को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम हुई शुरू
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। इस बार यात्रा सीजन में कैंपटीफाल झील का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों को झील के आसपास गंदगी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। कैंपटीफाल और झील के आसपास की सफाई के लिए जिला पंचायत ने स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। दीवारों पर रंग रौगन शुरू कर दिया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर कूड़ेदान रखे गए हैं।
जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्यधिकारी दुर्गा सिंह चौहान और कर अधिकारी सतीश चंद्र बिजल्वाण ने बताया कि पिछले चार-पांच दिन के भीतर झरना स्थल से पांच बोरी पॉलिथीन एकत्र किया गया है। सैलानियों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग बनाई गई है। वाहन दुकानों के बाहर और सड़क के बजाय पार्किंग में खड़ा कर ही सैलानियों को झरना देखने जाना चाहिए।