{"_id":"5a64c7cb4f1c1b87268b5a5b","slug":"151655438016-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑलवेदर रोड़ से प्रभावित थौलधार के ग्रामीणों ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑलवेदर रोड़ से प्रभावित थौलधार के ग्रामीणों ने की पंचायत
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़(टिहरी)। ऑलवेदर रोड से प्रभावित हो रहे थौलधार के ग्रामीणों ने पंचायत कर भूमि के सर्वे में गड़बड़ी, सर्किट में असमानता समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की। निर्णय लिया कि 23 जनवरी को जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराएंगे।
ब्लाक सभागार कंडीसौड़ में आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने ऑलवेदर रोड के कारण हो रही परेशानियों को सामने रखा। कहा कि सर्वे के दौरान ग्रामीणों के कई खेत छूट गए हैं, जबकि वह सड़क निर्माण में आ रहे हैं। रत्नौ मल्ला के प्रधान धर्मवीर पंवार ने बताया कि प्रभावित भूमि का प्रकाशन अभी तक नहीं हो पाया है, जबकि राजस्व विभाग का कहना है कि प्रभावितों की सर्वे में छूट गई है। कैंच्छू के पूर्व प्रधान भगवान सिंह महर, सर्किल रेटों में असमानता दूर करने की मांग की।
नकोट खोली के अनिल, भरत लाल ने बताया कि खोली गांव में अधिकांश आवासीय भवन पहले से खतरे की जद में हैं। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण से और खतरा बन सकता है। कमांद बाजार के पवन नेगी, सरोप सिंह रांगड़ ने बताया कि उनकी दुकान पूर्व में दर्शाए गए सर्वे से काफी बहार होने के बावजूद नापी जा रही है, जो कि अव्यवहारिक है। बैठक में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले पेयजल लाइन, विद्युत व्यवस्था, रास्ते समेत अन्य संपत्तियों का भी पुनर्निर्माण समयबद्ध रूप से होना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, पवन रावत, बिजेंद्र भंडारी, मदन महर, गंगा प्रसाद, सुमन सिंह, अखिलेश, भरोसा लाल, चमन लाल, सुरेंद्र, अखिलेश, रोशन, लाखीराम उनियाल आदि मौजूद थे।