{"_id":"59f6048e4f1c1bd9538b9bed","slug":"150929533014-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोल जमा न करने पर उपभोक्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोल जमा न करने पर उपभोक्ताओं में रोष
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही व्यासी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। विद्युत बिल जमा करने के लिए बीते शनिवार को ऊर्जा निगम की ओर से व्यासी में शिविर का आयोजन किया गया था, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी आधे घंटे बाद ही शिविर से लौट गए।
व्यासी और दोगी पट्टी के उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा करने के लिए मुनिकीरेती विद्युत सब स्टेशन की ओर से प्रत्येक दो माह में व्यासी में शिविर का आयोजन किया जाता है। बीते दिन शिविर की तिथि नियत थी ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी शिविर में व्यासी पहुंचे थे, लेकिन वे आधे घंटे बाद ही वहां से चले गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य शाखा देवी, प्रेम चौहान, सब्बल सिंह राणा, हीरा चौहान, शिवम जोशी, जय प्रकाश चौहान ने ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया।