{"_id":"59947b784f1c1b25728b48a5","slug":"150290317617-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव के लिए एसआरटी परिसर में अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव के लिए एसआरटी परिसर में अधिसूचना जारी
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में एक सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव अधिसूचना जारी होतेे ही परिसर में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं। चुनाव प्रचार के लिए खर्चे की अधिकतम सीमा पांच हजार निर्धारित की गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. बीएस बिष्ट ने बताया कि 23 अगस्त को नामांकन होंगे। 24 अगस्त को नामांकन प्रपत्रों की जांच और उसी दिन नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 25 से 30 अगस्त तक चुनाव प्रचार के लिए समय निर्धारित किया गया है। 30 अगस्त को प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। एक सितंबर को सुबह 8 से एक बजे तक मतदान होगा। अपराह्न दो बजे से मतगणना के बाद शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा और निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। कहा कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिश के तहत संपन्न कराए जाएंगे। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि चुनाव खर्चे के लिए अधिकतम समय सीमा पांच हजार निर्धारित की गई है। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. वीणा जोशी, डॉ. जेएस जगवांण, डॉ. केसी पेटवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, राकेश कोठारी, धर्म सिंह पंवार, कुलदीप भट्ट, संदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।