फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   tehri lake water left on high alert in Haridwar and Rishikesh

टिहरी झील से पानी छोड़ा, उत्तराखंड में हाई एलर्ट जारी

Sat, 03 Aug 2013 11:28 PM IST
नई टिहरी/ऋषिकेश/ब्यूरो
नई टिहरी/ऋषिकेश/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
tehri lake water left on high alert in Haridwar and Rishikesh

उत्तरखंड के टिहरी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद से निचले क्षेत्रों खासकर हरिद्वार एवं ऋषिकेश में एलर्ट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने से टीएचडीसी प्रशासन ने पानी छोड़ दिया है। झील से पानी छोडने के बाद निचले इलाकों में समस्याएं आ सकती हैं।

टिहरी झील का जलस्तर आरएल 815.35 मीटर पर पहुंच गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीएचडीसी प्रशासन ने स्पिलवे के दो गेट से पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया है।

पानी के डिस्चार्ज से गंगा में जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है।

स्पिलवे के दो गेट खोले
जिला प्रशासन ने टिहरी झील का जलस्तर आरएल 825 मीटर तक करने की अनुमति दी है। इसके बाद टीएचडीसी ने स्पिलवे के दो गेट खोलकर 300 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


डीएम नितेश झा ने बताया कि चारों टरबाइनें चलने के बाद 870 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जलस्तर को स्थिर रखने के लिए गेट खोले गए हैं। इस बार झील के जलस्तर को आरएल 825 मीटर तक भरने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश में गंगातटों पर हाई अलर्ट जारी
टिहरी झील से छोड़े गए पानी के मद्देनजर तीर्थनगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना से प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। नदी तटीय इलाकों और उसके आसपास जलपुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

टीएचडीसी सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम चार बजे टिहरी झील के स्पिलवे से अतिरिक्त पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया गया है, जो ऋषिकेश में आठ से नौ घंटे यानि रात एक बजे के बाद पहुंचने की संभावना है।

प्रशासन हुआ सतर्क
उपजिलाधिकारी एचएस मार्तोलिया ने बताया कि बांध द्वारा पानी छोड़े जाने के दृष्टिगत हाई अलर्ट घोषित किया गया है। नदी तटों पर जलपुलिस को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न चरणों में छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर आधा से पौन मी. तक बढ़ने की उम्मीद है।


उधर, सीडब्लूसी के अनुसार शनिवार को गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 338.97 मीटर रहा। दोपहर 12 बजे 339.60, शाम चार बजे 339.20 आंका गया। इसके बाद जलस्तर में गिरावट आंकी गई।

रात एक बजे बाद बढोत्तरी

रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 338.96 और नौ बजे रात 338.94 मीटर रहा। बताया गया कि गंगा के जलस्तर में रात एक बजे के बाद मामूली बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed