{"_id":"5710de144f1c1b4c7e4a6ac9","slug":"surendra-singh-negi-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका परस्त लोगों को चुनाव में जमीन सुंधा देगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौका परस्त लोगों को चुनाव में जमीन सुंधा देगी जनता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 15 Apr 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह नेगी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पदमपुर गांव में लोकतंत्र बचाओं पद यात्रा निकाली। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
कहा कि हरीश रावत सरकार की उपलब्धियों से भाजपा बुरी तरह बौखला गई थी, जिसे बर्खाख्त कर राष्ट्रपति शासन लगवाया गया।
पदमपुर के बेलाडाट चौराहे से शुरू की गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूरे प्रदेश सहित विधानसभा कोटद्वार में विकास के लिए कांग्रेस सरकार के द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे थे, जो भाजपा को नहीं सुहाए।
विज्ञापन
कांग्रेस ने किए हर क्षेत्र में बेहतर कार्य
कहा कि कोटद्वार में बेस हास्पिटल, भाबर में नया डिग्री कालेज, कण्वाश्रम के समग्र विकास की पहल, लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग पर फ्लाई ओवर का निर्माण, मालन, सुखरौ तथा खोह नदियों पर बडे़ पुलों का निर्माण, पेयजल एवं सिंचाई के लिए ट्यूबवैलों का निर्माण, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन भाजपा के नेताओं को प्रदेश सहित क्षेत्र का विकास रास नहीं आया और उन्होंने कांग्रेस के कुछ मंत्री एवं विधायकों को खरीद फरोख्त करते हुए प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार गिरा दी।
कांग्रेस द्वारा स्वीकृत बड़े प्रोजेक्टों के पूरा होने पर संशय के बादल छा गए हैं। कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ छल, छद्म एवं झूठ के आधार पर धार्मिक भावनाओं को भड़काकर चुनाव जीतना चाहती है।
बागी विधायकों पर साधा निशाना
बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने ऐसे मौकापरस्त लोगों से सावधान रहने एवं आने वाले विधानसभा चुनावों में सबक सिखाने की अपील की है।
इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, मंगल सिंह रावत, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, दर्शन सिंह भंडारी, विजेंद्र सिंह चौधरी, गिरिराज किशोर हिंदवाण, मनवर सिंह आर्य सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।