फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   students beaten master of a shameful act

प्रिंसिपल ने की छेड़खानी, छात्राओं ने की जमकर धुनाई

Thu, 19 Sep 2013 08:19 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Thu, 19 Sep 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
students beaten master of a shameful act

उत्तराखंड में पौड़ी के गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्राओं से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरूवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में सुबह से ही पठन पाठन के साथ छात्र-छात्राओं में आक्रोश भी उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें, मंत्री आवास पर चली गोलियां, 2 नेता घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका देखते ही छेड़खानी शुरु
स्कूल की छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आरोपी की जमकर धुनाई की। बाद में एसपी कार्यालय के समक्ष छात्रों ने जमकर हंगामा काटा।

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर छात्रों ने माल रोड पर आवाजाही जाम करने का भी प्रयास किया। एसपी से मुलाकात में छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रधानाचार्य मौका देखकर छात्राओं से छेड़खानी करता रहा है।

पढें, श्राद्घ में खाने के चक्कर से पंडित जी 'नदारद'

हरकतों से बाज नहीं आया प्रधानाचार्य
अन्य शिक्षकों से भी जब शिकायत की तो वह कार्रवाई की बात करते हैं। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

इसी से परेशान आक्रोशित विद्यार्थियों ने गुरुवार को आरोपी प्रधानाचार्य की जमकर पिटाई कर शहर के मुख्य बाजार में दौड़ने पर विवश कर दिया।

गुस्से में छात्र
एसपी कार्यालय में पुलिस ने आरोपी का बीच बचाव कर उसे अपनी कस्टडी में जैसे ही लिया, इस पर स्कूली बच्चों का गुस्सा और भड़क गया।

छात्रों ने कहा कि आरोपी प्रधानाचार्य को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

पढें, कुछ न हो तो बहाएं आंसू पितृ होंगे खुश

सख्त कार्रवाई का भरोसा
मौके पर पंहुचे नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

एसपी विमला गुंज्याल व एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधानाचार्य मदन प्रसाद बहुगुणा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed