फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Some unscrupulous elements broken temples locks

श्रीनगर में असामाजिक तत्वों ने तोड़े मंदिरों के ताले

Sat, 30 Apr 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 30 Apr 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
Some unscrupulous elements broken temples locks
मं‌दिर में चोरी - फोटो : amar ujala

श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट स्थित भैरवनाथ व दुर्गा मंदिर में असामाजिक तत्वों ने ताले तोड़ छत्रों व दानपात्र की रकम पर हाथ साफ कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि घटना को नशेड़ी युवकों ने अंजाम दिया है। फॉरेंसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट लिए हैं। शुनिवार सुबह स्थानीय निवासियों ने श्रीकोट पेट्रोल पंप के समीप स्थित दुर्गा मंदिर का ताला खुला देखा तो इसकी सूचना पुजारी दीप प्रकाश काला को दी।
विज्ञापन


मंदिर के अंदर जाने पर पता चला की असामाजिक तत्वों ने करीब 10 छत्र व दानपात्र की पेटी की रकम पर हाथ साफ कर लिया। जबकि कुछ छत्र मंदिर में ज्यों के त्यों लटके हुए मिले। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों को पता चला कि प्राइमरी स्कूल के समीप स्थित भैरवनाथ के मंदिर में भी ताला तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी दानपात्र की रकम साफ कर दी गई थी। स्थानीय निवासी विजय सिंह रावत ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने सरिया से ताले तोड़े। ताले तोडने के लिए प्रयोग में लाया गया सरिया व कुछ अन्य सामान अलकनंदा किनारे स्थित होमगार्ड कार्यालय के समीप मिला।

जबकि दुर्गा प्रतिमा की नथ मंदिर के समीप ही मिली। श्रीकोट चौकी प्रभारी एसआई रविंद्र शाह ने कहा के घटना स्थल की स्थिति को देखते हुए लगता है कि नशेड़ी युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed