फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   some rebel MLA may come to dehradun on saturday.

दून पहुंचे सुबोध उनियाल, स्पीकर के सामने रखा बागियों का पक्ष

Sat, 26 Mar 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Mar 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
some rebel MLA may come to dehradun on saturday.
सुबोध उनियाल

उत्तराखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के बागी विधायक बागी विधायक सुबोध उनियाल ने देहरादून पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष के सामने बागियों का पक्ष रखा। हालांकि यह चर्चा थी कि और भी विधायक देहरादून पहुंचने वाले थे लेकिन केवल सुबोध उनियाल ही पहुंचे।

विज्ञापन


जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निकलकर सुबोध उनियाल विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल के सामने अपना पक्ष रखा।

गौरतलब है‌ कि बागी विधायकों के पास स्पीकर के नोटिस का जवाब देने का आज आखिरी दिन है। इससे पहले विधायकों ने स्पीकर को पत्र लिखकर जवाब देने के लिए 15 दिन का वक्त मांगा था। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधायकों को वक्त देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के रुख के चलते इन सुबोध उनियाल देहरादून पहुंचे। अध्यक्ष ने बागी विधायकों को साफ कहा है कि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष 26 मार्च को प्रस्तुत करें, वरना एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीकर को जवाब दे सकते हैं बागी

some rebel MLA may come to dehradun on saturday.
गोविंद कुंजवाल - फोटो : file photo

ऐसा माना जा रहा था क‌ि इन विधायकों की ओर से ऐसे में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने के लिए अधिक समय दिए जाने की मांग भी की जा सकती है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष के इस रुख से साफ है कि वे बागी विधायकों को अधिक समय देने के मूड में नहीं हैं। सात दिन का नोटिस इन्हें पहले ही सर्व किया जा चुका है।

जब सुबोध उनियाल विधानसभा अध्यक्ष के सामने बागियों का पक्ष रख रहे थे उसी बीच सीएम के भी विधानसभा पहुंचने से वहां हलचल तेज हो गई। सीएम ने पत्रकारों से बात में बताया कि बागियों के पास पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के पर्याप्त सबूत उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर सारे सबूत सामने रखें जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed