अमेरिका में बनेगी शक्तिमान की टांग, सर्जन ने भेजी नाप
- आठ से दस दिन में बनकर तैयार होगी।
- दो दिन और रुकेगी अमेरिकी सर्जन।
- अब उसके घावों को सुखाने है चुनौती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सर्जन जैनी मेरी वॉन ने अधिकारियों के अनुरोध को स्वीकार कर दो दिन और रहने की सहमति दे दी है। पुलिस मान रही है कि सर्जन की मौजूदगी में शक्तिमान को बेहतर इलाज दिलाने में मदद मिलेगी।
शक्तिमान के उपचार के मामले में पुलिस और सरकार किसी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। टांग काटने के बाद अब उसके घावों को सुखाने की चुनौती है। प्रयास है कि शक्तिमान ज्यादा समय बैठा अथवा लेटा रहे।
एसएसपी के अनुरोध पर दो दिन और रुकीं डॉक्टर जैनी
रोजमर्रा उसके घाव की मरहम पट्टी हो रही है, ताकि दवाओं से उसे सुखाया जा सके। अमेरिका से आई चिकित्सक डॉ. जैनी मेरी वॉन को शनिवार को वापस जाना था।
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के कुछ दिन और रुकने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जैनी ने दो दिन और रहने की सहमति दे दी है। कप्तान का कहना है कि उनकी मौजूदगी में उपचार और बेहतर होगा।
उन्होंने बताया कि चिकित्सक जैनी ने शक्तिमान के लिए अमेरिका में रहने वाले अपने दोस्त से कृत्रिम टांग तैयार करा रही है। शनिवार को नाप लेकर भेज दिया गया है।