फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   second phase city name announced for smart city project

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में भी नहीं देहरादून का नाम

Tue, 24 May 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 May 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
second phase city name announced for smart city project
वेंकैया नायडू - फोटो : ANI

स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए सेकेंड फेज में चुने गए शहरों में राजधानी देहरादून का नाम शामिल न होने से दूनवासियों को एक फिर निराशा हाथ लगी है। हालांकि मंगलवार को इस बाबत 23 शहरों के भविष्य का फैसला होना था, लेकिन फिलहाल 13 शहरों के नाम ही बताए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने चयनित शहरों की घोषणा की जिसमें लखनऊ शहर टॉप पर है। इसके साथ ही वारंगल, धर्मशाला, चंडीगढ़, रायपुर, न्यू टाउन कोलकाता, भागलपुर, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, इंफाल, रांची, अगरतला और फरीदाबाद श‌ामिल है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को तमिलनाडू में मुख्यमंत्री जयललिता का शपथ ग्रहण समारोह होने के कारण घोषणा एक दिन के लिए टाल दी गई थी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए पहले चरण में टॉप-20 शहरों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय ने देहरादून समेत 23 शहरों को एक और मौका देते हुए संशोधित प्रोजेक्ट जमा करने का समय दिया था। राज्य सरकार ने चाय बागान में स्मार्ट सिटी बनाने के बजाय पुराने शहर की रेट्रोफिटिंग का विकल्प चुना। परियोजना के तहत देशभर से 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया था। पहले चरण में टॉप-20 के लिए इनमें से 20 शहरों को चुना गया। 


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए देहरादून में जोन चार को चुना गया है। इसमें 3788 एकड़ टी स्टेट का 350 एकड़, चकराता रोड, सहारनुपर रोड और शिमला बाईपास रोड के बीच का क्षेत्र जिसमें घंटाघर, पलटन बाजार, खुड़बुड़ा, झंडा साहिब, लक्ष्मण रोड, इंदिरापुरम, जीएमएस रोड, मोहित नगर, बसंत विहार, राजेंद्र नगर, विजय पार्क, र्साइं लोक , माजरा आदि क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed