फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   youth died

संदिग्ध परिस्थितियों में सिडकुल कर्मी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
youth died
रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थति में मरे सिडकुल कर्मी रोहित का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल की फैक्ट्री में काम करने लिए घर से बाइक पर निकले एक सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस मामले को सड़क हादसा मान रही है जबकि परिजन युवक की हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से प्रतापगढ़ यूपी का रहने वाला रोहित सिंह (25) पुत्र संतोष यहां दिनेशपुर जयनगर में किराए पर रहकर सिडकुल की सेक्टर सात स्थित एक कंपनी में काम करता था। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे रोहित कंपनी में काम खत्म कर घर पहुंच गया। करीब आधे घंटे बाद ही रोहित को कंपनी से एक फोन आया, जिस पर उसे किसी जरूरी काम से कंपनी बुलाया गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही रोहित घर से कंपनी के लिए निकल गया। रात करीब 8:30 बजे सेक्टर चार स्थित नारायण कंपनी के पास कुछ लोगों ने रोहित को खून से लथपथ पड़ा देखकर एक कंपनी के कर्मचारियों को सूचना दी। कंपनी के लोगों ने रोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय रोहित के सिर और छाती पर चोट थी और उसका हेलमेट भी टूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी के लिए नारायण कंपनी की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी चाही लेकिन हादसे के दौरान करीब आधे घंटे की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध नहीं हो पाई।
इससे मृतक के परिजन इसे सड़क हादसा न मानकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल का कहना है कि घटना के समय लाइट न होने से सीसीटीवी में फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो पाई। मृतक के सिर और छाती पर लगी चोट के आधार पर डॉक्टरों का भी मानना है कि पसलियां टूटने से रोहित की मौत हुई है।
साथ ही रोहित की बाइक पर रगड़ के भी निशान हैं, जिससे माना जा रहा है कि सोमवार रात हुई बारिश में रोहित की बाइक रपटने से उसके साथ हादसा हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि होगी।

----
फैक्ट्री में काम करने के दौरान अधेड़ घायल
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी चंद्रपाल (55) सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे चंद्रपाल फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
इसी दौरान उनकी आंख में एक रॉड घुस गई, जिससे चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed