{"_id":"5d2a2b9a8ebc3e6cdd4a90d3","slug":"yati-and-kanishka-reached-in-semifinal-rudrapur-news-hld3488041156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल की यति और कनिष्का सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल की यति और कनिष्का सेमीफाइनल में पहुंचे
विज्ञापन
रुद्रपुर में 19वीं राज्य स्तरीय अंडर-17 और 19 वर्ग के बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को 120 खिलाड़ियों ने प्री क्वार्टर और क्वार्टर राउंड मैच खेले। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में अल्मोड़ा और देहरादून के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
शानिवार को स्टेडियम में उत्तराखंड बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्री क्वार्टर और क्वार्टर राउंड मैच देर शाम तक खेले गए। क्वार्टर राउंड मैच के 21-21 के तीन सेट खेलने के बाद खिलाड़ियों को रविवार को सेमीफाइनल राउंड में भिड़ना पड़ेगा।
अंडर-17 महिला डबल्स में अल्मोड़ा की श्वेता, अवंतिका, देहरादून की दिव्यांशी, आस्था, पलक, यंतिका और नैनीताल की यति और कनिष्का सेमीफाइनल में पहुंचे। अंडर-19 महिला सिंगल्स में अल्मोड़ा की हिमांशी रावत और स्नेहा रजवार, देहरादून की दिव्यांशी शर्मा और रागेश्वरी गर्ग सेमिफाइनल में पहुंचे। वहीं बालक वर्गों के अंडर-17 और अंडर-19 के मैच बैडमिंटन हॉल में खबर लिखे जाने तक जारी थे। वहां बैडमिंटन संघ के प्रदेश सचिव पुष्कर राज जैन, जिला सचिव विष्णु सक्सेना, अमित अग्रवाल, हरीश ठुकराल, हरीश गंभीर, निर्मला जोशी, विजय आहूजा, मनोज सरकार, शरद जोशी, अरुण बंग्याल, रघु विश्वास, भूपेश दुम्का, जिज्ञासु पंत, अमन अरोरा आदि थे।