फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Water Logging Due To Rain

45 मिनट की बारिश में जगह-जगह जलभराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water Logging Due To Rain
रुद्रपुर में इंदिरा कालोनी रोड में जलभराव के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर में सोमवार सुबह करीब 45 मिनट हुई बारिश से शहरी क्षेत्र के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई। बरसाती पानी की निकासी न होने से रुद्रपुर में जगह-जगह मार्गों पर जलभराव की समस्या रही। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर तैरने लगा। मलिन बस्ती में ट्रांजिट में जलभराव के साथ ही कीचड़ की समस्या भी रही। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह करीब नौ बजे से बारिश शुरू हुई। देखते ही देखते गोल मार्केट, गल्ला मंडी रोड, मुख्य बाजार, अग्रसेन चौक, बाटा चौक और इंदिरा कॉलोनी में जगह-जगह जलभराव हो गया। नालियां चोक होने पर गंदे पानी के सड़कों में बहने से दुर्गंध आने लगी। काशीपुर बाइपास, सिविल लाइन रोड और इंदिरा कालोनी रोड पर जलभराव के बीच वाहन गुजरते नजर आए। जलभराव के कारण व्यापारियों में नगर निगम के खिलाफ रोष नजर आया। कुछ व्यापारी नगर निगम के अधिकारियों को कोसते नजर आए। शहर की मलिन ट्रांजिट कैंप में मुख्य सड़क पर कीचड़ के कारण कई साइकिल सवार श्रमिक गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हुए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में 19.2 एमएम बारिश हुई। जबकि वायुमंडल में 75 प्रतिशत आर्द्रता रही। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed