फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Voting was less than expected, lagged behind even in Lok Sabha elections

Rudraprayag News: उम्मीद से कम हुआ मतदान, लोस चुनाव से भी पीछे रह गए

Wed, 20 Nov 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 20 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Voting was less than expected, lagged behind even in Lok Sabha elections

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में उम्मीद से कम 57.64 फीसदी मतदान हुआ। यह इस वर्ष लोकसभा चुनाव से भी कम है। साथ ही उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद 2002 में हुए पहले विस चुनाव में हुए मतदान के बाद सबसे कम वोट पड़े हैं।

सुबह 8 बजे से मतदान के तहत पहले घंटे में कड़ाके की ठंड की वजह से सिर्फ 4.3 फीसदी ही वोट पड़े। हालांकि उसके बाद भी गति कम रही और 11 बजे तक 17.69 प्रतिशत वोट ही पड़े। इसके बाद मतदान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और दोपहर बाद 1 बजे मतदान का प्रतिशत 34.4 तक पहुंच गया। लगभग दो घंटे में साढ़े 16 फीसदी वोट पड़े। बाद में वोटिंग बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरी तीन घंटे में करीब 11 फीसदी वोट पड़े। ऊखीमठ क्षेत्र के ध्रुवनगर में दोपहर बाद ग्रामीणों ने मतदान किया। वह सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज चल रहे थे, बाद में प्रशासन के आश्वासन पर वह मतदान में शामिल हुए।
विज्ञापन




केदारनाथ विस के जिन भी पोलिंग बूथों पर लंबी लाइन देखने को मिली, वह महिला मतदाताओं की थीं। लोकसभा चुनाव और वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी पुरुष मतदाता वोट देने में पीछे रह गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने बताया कि विस क्षेत्र में कुल 90875 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें 44919 पुरुष और 45956 महिला मतदाता शामिल थीं। इनमें कुल 53526 ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 28329 महिला व 25197 पुरुष मतदाताओं ने वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





घंटेवार मतदान प्रतिशत ---



समय मतदान प्रतिशत

8 से 9 बजे 4.3

9 से 11 बजे 17.69

11 से 1 बजे 34.40

1 से 3 बजे 47.00

3 से 5 बजे 56.78

5 से 6 बजे 57.64

केदारनाथ विस में बीते चुनाव में मतदान प्रतिशत

विस चुनाव मतदान प्रतिशत

2002 54.1

2007 62.7

2012 62.9

2017 65.25

2022 66.43

2024 57.64
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed