फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two youths who pounce on mobile from people, two minors arrested

राह चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले दो युवक, दो नाबालिग गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two youths who pounce on mobile from people, two minors arrested
ताईक्वांडो के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : BAZPUR
रुद्रपुर। राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने दो युवकों सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस ने झपटमारी के 12 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को थाने में मामले का खुलासा करते हुए सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि बीते 21 अप्रैल को रुद्रपुर निवासी मोहित ने उसका मोबाइल झपटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद जुलाई माह में शिवनगर निवासी अनूप मजूमदार ने भी मोबाइल लूट का मामला दर्ज कराया था। बीती 23 सितंबर को शक्ति फार्म सितारगंज निवासी दीपू हलदार से भी अज्ञात बाइक सवार युवकों ने मोबाइल झपटा था।
विज्ञापन

घटनाओं के खुलासे के लिए एसओ ट्रांजिट कैंप बीडी जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बीते मंगलवार मुखबिर से टीम को शिवनगर चौक पर चोरी के मोबाइल के साथ कुछ युवकों के होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडी जोशी ने टीम के साथ मौके से स्वर्ग फार्म थाना बिलासपुर यूपी निवासी सुरजीत विश्वास और बिट्टु मित्ता के साथ दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर उनके पास से 12 मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में युवकों ने बताया कि राहगीरों से झपटे मोबाइल को वह सस्ते दामों में बेचते थे।

सुरजीत और बिट्टु को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा दिया गया जबकि दोनों नाबालिगों को कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया। खुलासा करने वाली टीम में एसआई हरविंदर कुमार, जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल पंकज पोखरिया, प्रदीप नेगी, नीरज शुक्ला और नीरज भोज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed