{"_id":"5d29ee738ebc3e6cde237407","slug":"two-men-and-one-woman-arrested-for-stealing-in-jewelery-shop-rudrapryag-news-drn312788154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने पर दो पुरुष व एक महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने पर दो पुरुष व एक महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भीरी कस्बे की एक ज्वैलरी की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किए गए जेवर और पौने दो लाख का सोना भी बरामद किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया।
ऊखीमठ थाने के अंतर्गत भीरी कस्बे में पंवार ज्वैलर्स के मालिक अजवीर सिंह की दुकान से लगभग 85000 के जेवर चोरी हो गए थे। अजवीर सिंह ने चोरी की तहरीर पुलिस में दी थी। तहरीर के आधार पर थाना ऊखीमठ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दुकान के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और उनके गुप्तकाशी में देखे जाने की सूचना मिली। इस पर ऊखीमठ व गुप्तकाशी पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गुप्तकाशी से पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर एक महिला व दो पुरुषों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की ओर से इस्तेमाल वाहन के कागजात न होने पर उसे सीज कर दिया। पूछताछ में कई और जगहों की चोरियों का भी पता चला। थाना प्रभारी सुबोध ममगाईं ने बताया कि आरोपियों के पास से अजवीर सिंह की दुकान से चोरी सारा सामान मिला साथ ही करीब पौने दो लाख का सोना भी बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ मोनू वर्मा निवासी ग्राम हज्जूपुर, थाना प्रतापनगर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, संजय वर्मा निवासी मकान संख्या 2 वैशाखी एनक्लेव गोविंदपुरी, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व पिंकी शर्मा निवासी मोहल्ला मोहरिमपुर, थाना ब्रह्मपुरी जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ऊखीमठ सुबोध कुमार ममगाईं, उपनिरीक्षक पूरण सिंह तोमर, आरक्षी रियाज अली, राजेश कुमार, महिला आरक्षी सीमा व पूजा शामिल हैं।