फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The date of opening of the doors of Madmaheshwar and Tungnath will be fixed on Baisakhi.

बैसाखी पर होगी मद्महेश्वर व तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय

Mon, 11 Apr 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The date of opening of the doors of Madmaheshwar and Tungnath will be fixed on Baisakhi.
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि बैसाखी के पावन पर्व पर पंचांग गणना से तय कर घोषित की जाएगी। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर और मार्कंडेय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी होगी।
विज्ञापन

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को बैसाखी पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसके उपरांत आचार्यगणों व वेदपाठियों द्वारा द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोलने की तिथि तय कर घोषणा की जाएगी। साथ ही द्वितीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल से धाम प्रस्थान का दिन भी निर्धारित किया जाएगा। उधर, शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय होगी। वहीं गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर के कपाट भी ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद आराध्य देवी की छह माह की पूजा-अर्चना इसी स्थान पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed