फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Sons beat mother for pension, then expelled from home

उत्तराखंड : बेटों ने पेंशन के लिए मां को पीटा, हाथ टूटा और सिर पर आए टांके, घर से निकाला

Thu, 14 May 2020 03:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand : Sons beat mother for pension, then expelled from home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pics

पेंशन के लिए बेटों ने अपनी मां की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ऊखीमठ विकासखंड के क्यूंजा घाटी के कंडारा गांव की विनीता देवी को उसके पुत्र रवींद्र लाल व भाष्कर लाल ने बुरी तरह पीटकर घर से बाहर निकाल दिया है। महिला का एक हाथ टूट गया है और सिर पर भी टांके लगे हैं।
विज्ञापन


तीसरा बेटा बीच-बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की
जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में पीड़ित महिला का कहना है उसके पति सेना में थे, जिनकी मौत के बाद उन्हें पेंशन मिल रही है। महिला के तीन पुत्र हैं, जिसमें दो की शादी हो गई है। दोनों शादीशुदा बेटों व पुत्रवधुओं की नजर पेंशन पर है और आए दिन उससे रुपये मांगते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट करते हैं। महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व भी रुपये नहीं देने पर उन्होंने बुरी तरह से पीटा। बताया कि जब तीसरा बेटा बीच-बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की। महिला ने जिलाधिकारी से उसके बेटों व पुत्रवधुओं के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed