फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Scope of land subsidence part of school grounds increased

Rudraprayag News: स्कूल मैदान के भू-धंसाव हिस्से का दायरा बढ़ा

Sat, 20 Jan 2024 06:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Scope of land subsidence part of school grounds increased
दो वर्ष बाद भी नहीं हो पाया मरम्मतीकरण, खतरे में हाईस्कूल पालाकुराली के छात्र
विज्ञापन


तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालाकुराली के मैदान में भू-धंसाव प्रभावित हिस्से की दो वर्ष बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे छात्र-छात्राओं को खतरा बना है। विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक-अभिभावक संघ ने प्रशासन व विभाग से मैदान के मरम्मत की मांग की है।
2021 की बरसात में विद्यालय के मैदान का तीस मीटर से अधिक हिस्सा भू-धंसाव की चपेट में आ गया था। तब, विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभाग को स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बीते वर्ष और इस बार भी बरसात में भू-धंसाव का दायरा बढ़ने से स्कूल भवन को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह राणा का कहना है कि प्रशासन व विभाग के साथ ही आपदा प्रबंधन को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। बावजूद, स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के चोटिल होने का खतरा बना है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्विनी गौड़ ने बताया कि भू-धंसाव हिस्से की मरम्मत को लेकर ब्लॉक से लेकर जिले तक शिक्षा व विकास विभाग के अधिकारियों के साथ ही विधायक और आपदा प्रबंधन को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed