फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sachin and Nikita became winners by completing the race in less time.

Rudraprayag News: कम समय में दौड़ पूरी कर सचिन और निकिता बने विजेता

Sun, 14 Jan 2024 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 14 Jan 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
Sachin and Nikita became winners by completing the race in less time.
जवाड़ी बाईपास से जवाड़ी तक हुआ आठ किमी हाफ मैराथन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। उत्तरायणी पर्व पर जिला प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जवाड़ी बाईपास से जवाड़ी पार्क तक आठ किमी हाफ मैराथन का आयोजन हुआ जिसे विधायक भरत सिंह चौधरी व डीएम सौरभ गहरवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालक वर्ग में सचिन ने 28 मिनट 03 सेकेंड में बालिका वर्ग में निकिता कनवाल ने 33 मिनट 52 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
दूसरी इसके बाद अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम पर आयोजित योग शिविर में विधायक व डीएम भी शामिल हुए और योगाभ्यास किया। योग गुरु मयंक पंवार ने सभी को योगाभ्यास करवाया। इसके बाद डीएम ने डाट पुल, मुख्य बाजार से लेकर बेलनी वार्ड तक पैदल निरीक्षण कर अतिक्रमण न होने के निर्देश दिए। संचालित मीट की दुकानों में सफाई रखने को कहा। बंद पड़े रेड क्राॅस के स्टोर रूम को दो दिन में खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



खुले में शौच करना पड़ा भारी
रुद्रप्रयाग। निरीक्षण के दौरान हिलांस आउटलेट के पास एक युवक खुले में शौच करता देख जिलाधिकारी ने नगर पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पालिका ने युवक का मौके पर ही दो हजार रुपये का चालान किया। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, एसडीएम आशीष घिल्डियाल समेत सभी जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed